JPSC Result 2025 Out: Check Civil Services Final Merit List at jpsc.gov.in
JPSC Result 2025: आज हम बात करेंगे झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी किए गए JPSC Final Result 2025 के बारे में। जिन उम्मीदवारों ने JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 (Advt. No. 01/2024) के तहत आवेदन किया था और इंटरव्यू तक पहुंचे थे, उनके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in पर फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 342 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
JPSC Final Result 2025 – मुख्य बातें:
-
आयोग का नाम: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)
-
परीक्षा का नाम: JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2024
-
विज्ञापन संख्या: 01/2024
-
कुल पद: 342
-
चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा → मुख्य परीक्षा → साक्षात्कार
-
रिजल्ट की स्थिति: जारी
-
आधिकारिक वेबसाइट: www.jpsc.gov.in
JPSC Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
JPSC Final Result डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
JPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘JPSC Civil Services Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई विंडो में रिजल्ट की PDF खुलेगी।
-
उस PDF को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
JPSC Result 2025 | Ddownload Link |
विभाग और पदों का विवरण (Advt. No. 01/2024)
इस बार JPSC के जरिए जिन 342 पदों पर भर्ती की जाएगी, उनका विभागवार विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:
पद का नाम | रिक्तियां (Vacancy) |
---|---|
डिप्टी कलेक्टर | 207 |
पुलिस सब-इंस्पेक्टर | 35 |
राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) | 56 |
जेल अधीक्षक | 2 |
शिक्षा सेवा श्रेणी-2 | 10 |
ज़िला कमांडर | 1 |
सहायक निबंधकार | 8 |
श्रम पदाधिकारी | 14 |
परिवीक्षा पदाधिकारी | 6 |
निरीक्षक उत्पाद | 3 |
चयन प्रक्रिया
JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2024 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई:
-
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट था जिसमें सामान्य अध्ययन और अन्य विषयों से प्रश्न पूछे गए।
-
मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें उम्मीदवारों को विषयवार विस्तृत उत्तर लिखने होते हैं।
-
साक्षात्कार (Interview): इसमें उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, प्रशासनिक समझ और निर्णय क्षमता की जांच की जाती है।
सभी चरणों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है।
आगे की प्रक्रिया – चयनित उम्मीदवारों के लिए क्या अगला कदम?
अब जब JPSC Final Result 2025 घोषित हो गया है, चयनित उम्मीदवारों को उनके अंक, रैंक और कैटेगरी के आधार पर विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इस बार सबसे ज्यादा 207 पद डिप्टी कलेक्टर के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 56 राज्य कर अधिकारी, 35 पुलिस सब-इंस्पेक्टर, और अन्य विभागीय पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।
हर चयनित उम्मीदवार को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उसे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), जन्म प्रमाणपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद विभागवार नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
क्या आपने अपना रोल नंबर देखा?
अगर आपने Advt. No. 01/2024 के तहत आवेदन किया था और इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, तो आप अपना रोल नंबर JPSC द्वारा जारी PDF में देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की सूची केवल रोल नंबर के आधार पर जारी की गई है।
महत्वपूर्ण लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.jpsc.gov.in |
रिजल्ट पीडीएफ लिंक | Ddownload Link |