AFCAT 2 2025 Notification and Exam Date (Out Now): भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, अभी आवेदन करें
AFCAT 2 2025: अगर आपका सपना है देश की सेवा करना और एक गौरवशाली करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। भारतीय वायु सेना ने AFCAT 2 2025 Notification जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन के तहत भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा NCC Special Entry Scheme के तहत भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह परीक्षा उन युवाओं के लिए है जो भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। इस भर्ती के जरिए जुलाई 2026 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए चयन किया जाएगा।
AFCAT 2 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 1 जून 2025 |
आवेदन शुरू | 2 जून 2025 (सुबह 11:00 बजे) |
अंतिम तिथि | 1 जुलाई 2025 (रात 11:30 बजे) |
कोर्स प्रारंभ | जुलाई 2026 |
कुल रिक्तियाँ: 284 (अनुमानित)
यह रिक्तियाँ परिवर्तन के अधीन हैं। नीचे शाखा अनुसार रिक्तियों की जानकारी दी गई है:
शाखा | पुरुष (SSC) | महिला (SSC) |
---|---|---|
फ्लाइंग ब्रांच | 1 | 2 |
AE(L) – टेक्निकल | 85 | 23 |
AE(M) – टेक्निकल | 38 | 10 |
WS – नॉन टेक | 19 | 5 |
प्रशासन | 46 | 12 |
लॉजिस्टिक्स | 11 | 4 |
लेखा विभाग | 9 | 2 |
शिक्षा विभाग | 7 | 2 |
मौसम विज्ञान | 6 | 2 |
पात्रता मानदंड
आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार):
-
फ्लाइंग ब्रांच: 20 से 24 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2006 के बीच)
-
CPL धारकों के लिए: अधिकतम 26 वर्ष
-
ग्राउंड ड्यूटी: 20 से 26 वर्ष
वैवाहिक स्थिति:
उम्मीदवार अविवाहित होने चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान विवाह की अनुमति नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता:
-
फ्लाइंग ब्रांच: फिजिक्स और मैथ्स के साथ 10+2 पास + ग्रेजुएशन में 60% अंक
-
टेक्निकल ब्रांच: BE/BTech में न्यूनतम 60% अंक
-
नॉन-टेक ब्रांच: ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में 60% अंक
टाइप ऑफ कमीशन
शाखा | अवधि |
---|---|
फ्लाइंग ब्रांच (SSC) | 14 वर्ष (नॉन-एक्स्टेंडेबल) |
ग्राउंड ड्यूटी (SSC) | 10 वर्ष + 4 वर्ष एक्सटेंशन संभव |
नोट: SSC अधिकारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिलता।
चयन प्रक्रिया
-
ऑनलाइन AFCAT लिखित परीक्षा (NCC Special Entry को छोड़कर)
-
AFSB इंटरव्यू
-
मेडिकल परीक्षण
NCC Special Entry वाले उम्मीदवारों को सीधे AFSB के लिए बुलाया जाएगा, बिना लिखित परीक्षा के।
शारीरिक और चिकित्सा मानक
-
1.6 किमी दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी चाहिए
-
10 पुश-अप्स और 3 चिन-अप्स करने में सक्षम होना चाहिए
-
मेडिकल रूप से फिट होना आवश्यक है
प्रशिक्षण की जानकारी
शाखा | प्रशिक्षण अवधि | स्थान |
---|---|---|
फ्लाइंग और टेक्निकल | 62 सप्ताह | डुंडीगल, हैदराबाद |
नॉन-टेक ब्रांच | 52 सप्ताह | डुंडीगल, हैदराबाद |
वेतन और लाभ
रैंक | पे स्केल (लेवल 10) | MSP |
---|---|---|
फ्लाइंग ऑफिसर | ₹56,100 – ₹1,77,500 | ₹15,500 |
-
प्रशिक्षण के दौरान वजीफा: ₹56,100 प्रति माह
-
अन्य भत्ते: फ्लाइंग, टेक्निकल, रिस्क, ट्रांसपोर्ट, आदि
-
सुविधाएँ: सुसज्जित आवास, LTC, कैंटीन सुविधा, ₹1.25 करोड़ तक बीमा
आवेदन शुल्क
-
AFCAT प्रवेश के लिए: ₹550 + GST
-
NCC Special Entry के लिए: कोई शुल्क नहीं
आवेदन प्रक्रिया
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://afcat.cdac.in
-
AFCAT Entry और NCC Special Entry दोनों के लिए अलग-अलग आवेदन करें (यदि पात्र हों)
संपर्क जानकारी
-
AFCAT सेल: 020-25503105 / 06
-
ईमेल: afcatcell@cdac.in
-
AFSB क्वेरी: 011-23010231 Extn 7610 / Toll Free: 1800-11-2448